Sunday, June 22, 2025
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पुरुष हॉकी : राष्ट्रमंडल इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, घाना को 11-0 से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पुरुष हॉकी : राष्ट्रमंडल इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, घाना को 11-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से रौंद दिया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में बारबाडोस को 20-1 से हराया था।

भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। भारत की ओर से अभिषेक, हरमनप्रीत, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, नीलकांत शर्मा, वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने गोल दागे। उपकप्तान हरमनप्रीत ने अपने 150वें अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में सबसे ज्यादा तीन गोल दागे।

यह भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। घाना के बाद भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights