पटना। सोनू (74 रन), आयुष पटेल (40 रन, दो विकेट) और हरिओम (तीन विकेट) के बेहतरीन खेल की बदौलत बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने लालमति देवी हाईस्कूल को 152 रन से हरा कर परितोष दयाल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना नगर निगम के मेयर चुनाव के प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ विट्टू सिंह ने प्रदान किया। इस मौके पर विक्की मेहता, सुबोध कुमार, सुशील रंजन, अमन कुमार और नरेंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।
पटना के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के चौथे व अंतिम क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाये। जवाब में लालमति देवी हाईस्कूल की टीम 18.4 ओवर में 53 रन पर ऑल आउट हो गई।
संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में सात विकेट पर 205 रन, सोनू 74 रन, आयुष पटेल 40 रन, अभिषेक 33 रन, अतिरिक्त 30 रन, दिव्या केशव 2/49,अंकित मंडल 1/29, शोभित 1/20, हर्षित 1/19, रन आउट-2
लालमति देवी हाईस्कूल : 18.4 ओवर में 53 रन पर ऑल आउट हर्षित 29 रन, अतिरिक्त 10 रन, हरिओम 3/5, आयुष पटेल 2/8,यश वर्धन 1/10,आलोक मिश्रा 1/2, अंकित झा 1/26, रन आउट-2




