Sunday, March 1, 2026
Home बिहारफुटबॉल सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप में बिहार का सुहाना सफर जारी

सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप में बिहार का सुहाना सफर जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चल रही सीनियर नेशनल महिला व पुरुष सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के महिला वर्ग में बिहार टीम का सुहाना सफर जारी है। बिहार ने उत्तरप्रदेश को 41-0 से पराजित कर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुरुष टीम पहले ही नॉकआउट चरण में अपनी जगह हासिल कर ली है।
शुक्रवार को अब तक खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-
पुरुष वर्ग
हरियाणा ने जम्मू एंड कश्मीर को 36-0,महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 61-0,ओड़िशा ने पुडुचेरी को 53-0,दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 39-0, सर्विसेज ने असम को 48-0,तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 57-0,बेस्ट बंगाल ने मध्यप्रदेश को 59-0,पंजाब ने अंडमान एंड निकोबार को 46-0,चंडीगढ़ ने दादर नगर हवेली को 62-0 से हराया।

पटना में चल रही सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप में भाग ले रही पुरुष टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ।
पटना में चल रही सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप में भाग ले रही महिला टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ।

महिला वर्ग
ओड़िशा ने राजस्थान को 48-0,महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 40-0, दिल्ली ने हरियाणा को 27-0,बेस्ट बंगाल ने पंजाब को 41-0,बिहार ने उत्तरप्रदेश को 41-0, गोवा ने कर्नाटक को 5-0, केरल ने उत्तराखंड को 30-0,झारखंड ने मणिपुर को 22-5, चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 20-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights