Wednesday, February 18, 2026
Home Slider ‘रन मशीन’ शशीम का धूम-धड़ाका, पेसू PDCA सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

‘रन मशीन’ शशीम का धूम-धड़ाका, पेसू PDCA सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ‘रन मशीन’ शशीम राठौर (नाबाद 119 रन, 56 गेंद, 15 चौका, 8 छक्का) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में इस सत्र के दूसरे क्वार्टरफाइनल में पेसू ने सचिवालय स्पोट्र्स क्लब को दस विकेट से हराया।
पिच गीला होने के कारण मैच 35-35 ओवरों का खेला गया।
इस मैच में टॉस सचिवालय Sports क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
खराब शुरुआत के संभलते हुए सचिवालय Sports क्लब ने अनमोल कुमार बोनी के 67 रन की मदद से निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाये।
सचिवालय की ओर से आरुष सिंह ने 6, रिशु ने 15,अनूप कुमार ने 16, रतन सिंह ने 39, नीरज कुमार ने नाबाद 20 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 16 रन बने।
पेसू की ओर से विष्णु शंकर ने 23 रन देकर 2,राहुल राठौर ने 29 रन देकर 3, शशीम राठौर ने 48 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


जवाब में पेसू ने बिना विकेट खोए 17.3 ओवर में ही 189 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
पेसू की ओर से संजय कुमार सिन्हा पिंटू ने 50 गेंद में नौ चौका की मदद से नाबाद 49 रन जबकि शशीम राठौर ने 56 गेंद में 15 चौका व 8 छक्का की मदद से नाबाद 119 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने।
सचिवालय Sports क्लब ने कुल 8 गेंदबाजों को आजमाया पर विकेट चटकाने में सभी फेल रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights