मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में खाता खोलने का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से पराजित किया।
मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत खराब शुरुआत से उभरते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाये।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने पारी के अंतिम गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी द्वारा लगाये गए चौके की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
चेन्नई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरुरत थी। जयदेव उन्नादकट की पहली गेंद पर प्रिटोरियस आउट हुए। दूसरे गेंद पर ब्रावो ने एक रन लेकर स्ट्राइक महेंद्र सिंह धौनी को थमाया।
इसके बाद महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिनशर की भूमिका अदा की और तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर दो और छठी गेंद पर चौका जमा कर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस की लगातार सांतवीं हार है।
मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी में तिलक वर्मा के अलावा सूर्य कुमार यादव ने 32,एच शोकेरेन ने 25,कीरोन पोलार्ड ने 14, जयदेव उन्नाकट ने 19 रन बनाये।
चेन्नई की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 30, अंबाती रायडू ने 40, महेंद्र सिंह धौनी ने नबाद 28 और ड्वेन प्रिटोरियस ने 22 रन बनाये।