पटना। राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चल रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में एबी क्रिकेट एकेडमी ने अनमोल प्रकाश के शानदार शतक की बदौलत डुमरा क्रिकेट एकेडमी को 138 रन से पराजित किया।
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस एबी क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 265 रन बनाये।
एबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से रंजन राज ने 47, समरजीत ने 16,अनमोल प्रकाश ने 59 गेंदों में दस चौका व 7 छक्का की मदद से 111, विशाल पांडेय ने 55, विशाल कोहली ने 13 रन बनाये।
डुमरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से विकास मिश्रा ने 58 रन देकर 1,सुंदरम झा ने 49 रन देकर 2, आर्यन कुमार ने 35 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में डुमरा क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.5 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान सत्यम ने 40,शशांक भूषण ने 23, आदित्य सिंह ने 11, मो अफजल आलम ने 14, कुणाल राजपूत 13 रन बनाये।
एबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकित राज ने 20 रन देकर 1, स्वरजीत ने 17 रन देकर 1, विशाल कोहली ने 19 रन देकर 4, अतुल कुमार ने 25 रन देकर 1 और अनमोल प्रकाश ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये।
एबी क्रिकेट एकेडमी के अनमोल प्रकाश को प्लेयर ऑफ द मैच और विशाल कोहली को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।खिलाड़ियों को पटना जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, उमेश कुमार और रामरंजन प्रसाद सिंह ने संयु्क्त रूप से पुरस्कृत किया।





- वैभव सूर्यवंशी ने फिर से आईपीएल में रचा इतिहास

- IPL 2026 RR VS SRH : वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक बेकार

- पटना स्कूली टेबुल टेनिस : लिटेरा वैली स्कूल जीता बालक वर्ग का खिताब

- पंजाब किंग्स ने आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज किया

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी: मुंगेर, लखीसराय, भोजपुर और कैमूर की जीत

- बिहार क्रिकेट संघ को मिला नया लोकपाल

- IPL 2026 : केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ जड़ा पहला शतक, बनाये ये रिकॉर्ड्स

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : डोनी पोलो स्कूल और एसीए सेमीफाइनल में
