Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

Muzffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। मंगलवार को स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से रूपेश कुमार ने 16 रन, धीरज कुमार ने 11 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम अंतत: 45 रनों पर सिमट गई।

क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की तरफ से रणधीर दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वही नमन पराशर ने 2 एवं अमृतेश एवं अतुल प्रियंका ने एक-एक विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर ने 4 .2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 46 रन बना लिये। क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की तरफ से प्रियांशु ने नाबाद 30 रन बनाए एवं भरत 8 रन बनाए।

सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से नीरज ने 2 विकेट लिये। आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के रणधीर दुबे को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं राज कुमार थे। वही स्कोरर मुरारी थे। कल का मैच भारती क्लब एवं आरव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.