Friday, March 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट किशनगंज की टीम Mohammad Jameel Akhtar Memorial Cricket के फाइनल में

किशनगंज की टीम Mohammad Jameel Akhtar Memorial Cricket के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

ठाकुरगंज में खेले जा रहे एमडी जमील अख्तर मेमोरियल ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में किशनगंज ने रूल्स ब्रेकर क्लब सिलीगुड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बुधवार को ठाकुरगंज हाई स्कूल मैदान पर किशनगंज बनाम रूल्स ब्रेकर क्लब सिलीगुड़ी का सेमीफाइनल मुकाबला 20-20 ओवर का खेला गया। किशनगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए।

विकास पासवान ने 31 रन, शरीफ आलम ने 28 रन रनों का योगदान दिया। वहीं सिलीगुड़ी की ओर से अमन ने तीन विकेट एवं प्रणव ने दो विकेट हासिल चटकाये। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलीगुड़ी की पूरी टीम 97 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें करण ने 32 रन एवं दीपक ने 15 रनों का योगदान दिया। किशनगंज की ओर से बलविंदर ने तीन विकेट, सतीश ने 2 विकेट हासिल किए।

शानदार गेंदबाजी करने वाले बलविंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच बलविंदर सिंह को संजीव यादव ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के अंपायर थे अनिल कुमार एवं मुकेश सिंह थे। इस मौके पर हाई स्कूल के खेल शिक्षक समीर परवेज, टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन, सुबोध कुमार यादव, जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी गणेश शाह, अनिवेद व्यास, प्रशांत कुमार यादव, शमशेर आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights