Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में दीपक के खेल से जीता नवादा

Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में दीपक के खेल से जीता नवादा

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया कॉलेज खेल परिसर में चल रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मगध जोन में मंगलवार को खेले गए मैच में नवादा ने नालंदा को चार विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा ने ने 50 ओवर में सात विकेट पर 263 रन बनाये। नमन गौरव ने 51, कुंदन वर्मा ने 66, कप्तान अर्णव ने 54 रन की पारी खेली। जवाब में नवादा ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 266 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। नवादा के दीपक ने 80 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपक को दिया गया। पुरस्कार नवादा जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष आनंद ने प्रदान किया। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू , पुलस्कर सिंह, प्रियंकर कुमार , अशोक कुमार, रजनीकांत, श्याम यादव, गब्बर यादव मौजूद थे। अंपायर की भूमिका में गोपालगंज के राजेश कुमार और वैशाली के जितेंद्र कुमार थे। मैच के पर्यवेक्षक बांका के केपी शर्मा मौजूद रहे।
मैच का लेखा जोखा
नालंदा की बैटिंग :
50 ओवर में सात विकेट पर 263 रन
नमन गौरव ने 78 गेंद 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 51 रन बनाये
अर्नव किशोर ने 23 गेंद में 4 चौका की मदद से 21 रन बनाये
अंकित राज ने 11 रन बनाये
कुंदन वर्मा ने 86 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 66 रन की पारी खेली
कप्तान अर्णव ने 59 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 54 रन बनाये
रश्मिकांत रंजन ने नाबाद 18 रन की पारी खेली
राजपाल चौधरी ने 9 रन बनाये
अतिरिक्त से 31 रन बने
नवादा की बॉलिंग
अजय कुमार यादव ने 57 रन देकर 1 विकेट चटकाये
अभिषेक कुमार झा ने 59 रन देकर 2 विकेट चटकाये
प्रमोद कुमार यादव ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये
विवेक रंजन ने 41 रन देकर 1 विकेट चटकाये
नवादा की बैटिंग : 47.5 ओवर में 6 विकेट पर 266 रन बनाये
रितिक राजेश ने 12 गेंद में 2 चौका की मदद से 11 रन बनाये
दीपक कुमार ने 90 गेंद में 10 चौका व 2 छक्का की मदद से 80 रन की पारी खेली
अर्सलान सईद ने 73 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 51 रन बनाये
कुमार आशुतोष ने 43 गेंद में 4 चौका की मदद से 35 रन की पारी खेली
अमितेश कुमार मिश्र ने 32 गेंद में 2 चौका की मदद से 22 रन बनाये
सुमन सौरभ ने 22 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 27 रन बनाये
विवेक रंजन ने नाबाद 10 रन बनाये
प्रमोद कुमार यादव ने नाबाद 5 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 25 रन बने
नालंदा की बॉलिंग
रश्मिकांत रंजन ने 55 रन देकर 2 विकेट चटकाये
कुंदन वर्मा ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये
आदित्य राज ने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मनीष राज ने 56 रन देकर 1 विकेट झटके
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर : दीपक कुमार (नवादा)
बेस्ट बॉलर : अभिषेक कुमार झा (नवादा)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights