Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में गोपालगंज जीता, सचिन कुमार सिंह मैन ऑफ द मैच

Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में गोपालगंज जीता, सचिन कुमार सिंह मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। सचिन कुमार सिंह (43 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल, आमोद यादव (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गोपालगंज ने पश्चिमी चंपारण को 115 रन से हरा कर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्टर्न जोन में जीत की राह पर लौटा। गोपालगंज को अपने पहले मैच में सीवान से हार मिली थी।
हाजीपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस पश्चिम चंपारण ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए गोपालगंज ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 242 रन बनाये। जवाब में पश्चिमी चंपारण की टीम 35 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। सचिन कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का लेखा-जोखा
गोपालगंज की बैटिंग :
50 ओवर में नौ विकेट पर 242 रन
उत्कर्ष सिंह ने 46 गेंद में चार चौका की मदद से 30 रन बनाये
आदित्य कुमार पांडेय ने 8 रन बनाये
विकास चौधरी ने 46 गेंद में 6 चौका की मदद से 29 रन की पारी खेली
सचिन कुमार सिंह ने 49 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 43 रन बनाये
प्रशांत कुमार ने 41 गेंद में दो चौका की मदद से 27 रन की पारी खेली
अनुभव श्रीवास्तव ने 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 26 रन बनाये
रवि कुमार शर्मा ने 10 रन की पारी खेली
राहुल राज गिरि ने 42 गेंदों में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 30 रन बनाये
साकिब हसन ने 10 गेंद में नाबाद 16 रन बनाये
पश्चिम चंपारण की बॉलिंग
लोकेश कुमार ने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाये
हिमांशु तिवारी ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये
फजल शाह ने 50 रन देकर 2 विकेट चटकाये
चंद्र प्रकाश ने 48 रन देकर 3 विकेट लिये
पश्चिम चंपारण की बैटिंग : 35 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट
अभिषेक कुमार ने 6,आदित्य कुमार ने 8, फजल शाह ने 8, विश्वजीत शुक्ला ने 6 रन बनाये
चंद्र प्रकाश ने 8 चौका व 1 छक्का की मदद 50 रन की कप्तानी पारी खेली
आदित्य सिंह ने 27 रन बनाये, देव नारायण के खाते में 6 रन आये

सीवान की बॉलिंग
आमोद यादव ने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाये
सौरभ सोनल ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये
सचिन कुमार सिंह ने 22 रन देकर 3 विकेट लिये
राहुल राज गिरि ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाये
अनुभव श्रीवास्तव ने 8 रन देकर 1 विकेट लिये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : सचिन कुमार सिंह (गोपालगंज)
बेस्ट बैटर : चंद्र प्रकाश (पश्चिम चंपारण)
बेस्ट बॉलर : आमोद यादव (गोपालगंज)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights