Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट शैलेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट में चमके वाईसीसी के अमर्त्य व सत्यम

शैलेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट में चमके वाईसीसी के अमर्त्य व सत्यम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अमर्त्य (56 रन) की बेहतरीन बैटिंग और सत्यम (‌23 रन, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जय अंबे इंटरप्राइजेज को 31 रन से हराया। विजेता टीम के सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी राजेंद्र यादव ने प्रदान किया।

टॉस वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाये। अमर्त्य ने 9 चौका व 1 छक्का की मदद से 56 रन की पारी खेली।

जवाब में जय अंबे इंटरप्राइजेज की टीम 20.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। विनीत ने 41 रन की पारी खेली। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की ओर से विक्रम ने 8 रन देकर 3 जबकि सत्यम ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन अमर्त्य 56 रन, सत्यम 23 रन, सुशांत 16 रन, अतिरिक्त 25 रन, अभिजीत 3/32,आयुष 2/33, प्रियांशु 1/17,प्रिंस 1/17, सत्यम 1/11
जय अंबे इंटरप्राइजेज : 20.2 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट विनीत 41 रन, संदीप 14 रन, कृष्णा 24 रन, अतिरिक्त 47 रन, विक्रम 3/8, सत्यम 2/12, गौरव 2/33, निरंजन 1/23, अमर्त्य 1/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights