Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप Vaishali B Division Cricket League में प्रियदर्शी फाउंडेशन विजयी

रुबन कप Vaishali B Division Cricket League में प्रियदर्शी फाउंडेशन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे हैं रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में प्रियदर्शी फाउंडेशन ने पातेपुर क्रिकेट क्लब को 163 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के शुरुआती झटके के बाद इशांत (47 रन) और संजय (78 रन) ने पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद उत्सव शर्मा (36 रन), रोहित (29 रन) और गौतम (28 रन) की शानदार पारी के बदौलत 29 ओवर में 307 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

पातेपुर क्रिकेट क्लब की तरफ से गौरव ने 3 विकेट, अभिषेक ने 2 विकेट, सचिन ने 1 विकेट, सुमन ने 1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातेपुर क्रिकेट क्लब की शुरुआत सलामी बल्लेबाज सूरज (52 रन) और रोहित (13 रन) ने की। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद ऋषभ (36 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

पूरी टीम 20 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रियदर्शी फाउंडेशन की तरफ से गौतम ने 3 विकेट, उत्सव ने 3 विकेट, रोहित ने 1 विकेट, उज्वल ने 1 विकेट, सूरज ने 1 विकेट लिये। प्रियदर्शी फाउंडेशन के गौतम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights