Monday, March 2, 2026
Home Slider जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट लीग में लातेहार ने सिमडेगा को हराया

जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट लीग में लातेहार ने सिमडेगा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में लातेहार ने सिमडेगा को पांच विकेट से हराया।

जिला खेल स्टेडियम लातेहार में खेले गए मैच में सिमडेगा  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवरों में सभी विकेट खोकर 112 रन के छोटे स्कोर पर ढेर हो गयी। जवाद अली ने 18 तथा ओम गौड़ ने 11  रन का योगदान दिया। लातेहार की ओर से आकाश कुमार महतो, दीपक कुमार गुप्ता तथा सुप्रीत साहू ने दो-दो  विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार ने 32 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।   दीपक कुमार गुप्ता ने नाबाद 24, तिलक खरवार ने 24 , अतुल रंजन ने 14 तथा सोनू भगत ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया।

सिमडेगा की ओर से प्रियांशु राज, विराट कुमार, रचित शर्मा तथा राजवीर सिंह सिसोदिया ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच लातेहार के दीपक कुमार गुप्ता को एलडीसीए के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह  के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

 मैच के पर्यवेक्षक शशिभूषण चौबे थे। वही अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया। मौके पर  संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, अजय कुमार, अश्विनी सिंह, समरेश बादल, अंकित गौरव, न्यूटन आनंद, आयुष रंजन, प्रथम सौंडिक, आनंद कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights