Monday, March 2, 2026
Home Slider मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप: नरेंदर बेरवाल आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप: नरेंदर बेरवाल आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेलग्रेड। भारतीय मुक्केबाज नरेंदर बेरवाल (+92 किग्रा) ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में गुरुवार को यहां सिएरा लियोन के मोहम्मद केंदेह को हराकर एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बेरवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से दबदबा बनाया जो अधिकांश मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज को मुक्के जड़ने में नाकाम रहे और उन्हें मूवमेंट में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बड़ी प्रतियोगिता में पदार्पण कर रहे बेरवाल ने दोनों मुक्केबाजों में अधिक तेजी दिखाई और वह केंदेह के मुक्कों की जद से दूर रहने में सफल रहे।

केंदेह का फुटवर्क खराब था। वह ना तो रक्षात्मक खेल पाए और ना ही आक्रमण कर पाए जिसके बाद रैफरी ने उन्हें तीसरा दौर खत्म होने से डेढ़ मिनट पहले उन्हें ‘स्टैंडिंग 8 काउंट’ दिया और फिर बेरवाल के पक्ष में मुकाबला रोक दिया।

पदार्पण कर रहे एक अन्य मुक्केबाज वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को कल देर रात आर्मेनिया के केरेन तोनाकानयान को वाकओवर देने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि तेज बुखार के कारण वह मुकाबले में उतरने की स्थिति में नहीं थे।

भारत में हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह अब बेहतर है। हम उसे अस्पताल ले गए और उसका कोविड-19 परीक्षण भी कराया जो नेगेटिव आया। दुर्भाग्य की बात, आप इसमें क्या कर सकते हैं।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights