Tuesday, February 24, 2026
Home Slider मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 : सौरभ तिवारी के नेतृत्व में झारखंड टीम घोषित

मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 : सौरभ तिवारी के नेतृत्व में झारखंड टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान सौरभ तिवारी को सौंपी गई है। झारखंड की टीम 27 अक्टूबर को बड़ौदा के लिए रवाना होगी। झारखंड एलीट ग्रुप-सी में अपना पहला मैच 4 नवंबर को राजस्थान के साथ खेलने उतरेगी। इस ग्रुप में झारखंड के अलावा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू कश्मीर की टीम शामिल है.

टीम इस प्रकार है: सौरभ तिवारी (कप्तान), विराट सिंह (उप कप्तान), नाजिम सिद्दीकी, उत्कर्ष सिंह, कुमार देवब्रत, इशांक जग्गी, कुमार कुशाग्र व पंकज कुमार (विकेटकीपर), आनंद सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज नदीम, वरुण आरोन, विकास सिंह, मोनु सिंह, शुभम सिंह, बाला कृष्णा, कौशल सिंह, सत्या सेतु, विकास विशाल, विवेकानंद तिवारी, राहुल शुक्ला। एसएस राव (हेड कोच), सतीश सिंह (कोच), राजेश कुमार (ट्रेनर), ई बाला सुब्रह्मण्यम (फिजियो), एस जयराम (मैनेजर), रंजन कुमार (लॉजिस्टिक मैनेजर).

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights