Saturday, February 28, 2026
Home Slider विधायक स्वदेश राय ने की मध्यप्रदेश प्रीमियर फुटबॉल लीग में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई

विधायक स्वदेश राय ने की मध्यप्रदेश प्रीमियर फुटबॉल लीग में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई

by Khel Dhaba
0 comment

सीहोर (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के 2nd ग्रुप के मैच के शुभारंभ पर सीहोर के विधायक स्वदेश राय जी ने मध्य प्रदेश एवं देश के कोने-कोने से आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता देश की बहुत बड़ी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में खेल कर खिलाड़ियों को एक श्रेष्ठ दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन को धन्यवाद देता हूं कि यह प्रतियोगिता सीहोर जिले में आयोजित की है। मैं श्री गौतम कार जी का स्वागत करता हूं।उन्होंने कहा कि मैं खुद एक खिलाड़ी हूं। इस ग्राउंड पर मैंने कई बार लीग फुटबॉल प्रतियोगिता खेली है। खेल को पूरी तरह से समझता हूं आने वाले समय में हम इस ग्राउंड पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मुझे गर्व है इतनी बड़ी प्रतियोगिता हमारे शहर में आयोजित हो रही है। मैं जिला फुटबॉल संघ एवं सभी खेल संघों का आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं।

इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी एवं विधायक स्वदेश राय का स्वागत सीनियर खिलाड़ी कमलेश अग्रवाल, महेश यादव (पार्षद), अत्ताउल्लाह खान, नंदकिशोर बाथम जी, सीनियर खिलाड़ी रमेश दादा ,आनंद उपाध्याय ,राहुल ठाकुर, बृजेंद्र परमार ,विपिन पंवार ,दीपक बाथम ने श्री सुदेश राय जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सीताराम जी का स्वागत किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights