Wednesday, March 18, 2026
Home Slider आजम को टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत पर जीत का यकीन

आजम को टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत पर जीत का यकीन

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को यकीन है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा देगी क्योंकि पिछले तीन चार साल में यूएई में अधिकांश क्रिकेट खेलने के कारण उसे यहां के हालात का बेहतर अनुमान है। पाकिस्तान और भारत का सामना 24 अक्टूबर को होगा।

आजम के हवाले से आईसीसी ने कहा, हम पिछले तीन साल से यूएई में क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां के हालात से बखूबी वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि विकेट कैसी होंगी और बल्लेबाज को क्या सामंजस्य बिठाने होंगे । मैच के दिन बेहतर खेलने वाली टीम ही जीतेगी। मुझे लगता है कि हम जीतेंगे।

लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा कारणों से टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करती आई है। पाकिस्तान ने अधिकांश क्रिकेट यूएई में ही खेली है। पाकिस्तान ने वनडे या टी20 विश्व कप में कभी भारत को नहीं हराया लेकिन आजम ने कहा कि वह अतीत की बात है।

उन्होंने कहा कि हमें दबाव का पता है। उम्मीद है कि यह मैच जीतकर हम लय बनायेंगे। टूर्नामेंट से पहले एक ईकाई के रूप में आपका आत्मविश्वास बहुत मायने रखता है। हमारा आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा है । हम अतीत के बारे में नहीं बल्कि भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights