पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट टीम के चयन के लिए सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन सात अक्टूबर से किया जायेगा।
इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाले पटना जिला के सात प्लेयरों का लिस्ट पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर गुट के द्वारा भेज दिया गया है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने दी है।
जिन सात खिलाड़ियों का नाम भेजा गया है उसमें प्रशांत सिंह, श्लोक कुमार, प्रकाश बाबू, प्रीतम सिंह, बलजीत सिंह बिहारी, विकास कुमार और राहुल प्रियदर्शी शामिल हैं। पटना जिला का सेलेक्शन ट्रायल 8 अक्टूबर को आयोजित होगा।

- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग : ठक्कर बाबा हॉस्टल की जीत, दूसरा मैच ड्रॉ
- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल रानी लक्ष्मी बाई स्पोट्र्स एकेडमी फाइनल में
- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व आरबीएनवाईएसी विजयी
- नालंदा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के टॉप-8 में
- रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास