Saturday, August 9, 2025
Home Slider बिहार सरकार का अनोखा खेल कैलेंडर : राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद होगी जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

बिहार सरकार का अनोखा खेल कैलेंडर : राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद होगी जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का अजब खेल है भाई। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने वर्ष 2021-22 के लिए ऐसा खेल कैलेंडर बनाया है कि स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद राज्य में जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम की प्रतिभागिता कैसे होगी यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं।

काफी मंथन के बाद कट एंड पेस्ट के जरिए खेल कैलेंडर बनाने में माहिर विभागीय पदाधिकारी आनन-फानन में टीम भेजने का प्रयास करेंगे और टीम का परफॉरमेंस रहेगा नदारद। कला, संस्कृति व युवा विभाग के अनुसार जारी खेल कैलेंडर के अनुसार ज्यादात्तर स्पर्धाओं में बिहार टीम की प्रतिभागिता बिना किसी प्रतियोगिता होगी। जिन गेमों में राज्यस्तरीय टीम का गठन ओपन ट्रायल के अनुसार उसमें बिहार टीम सही तरीके से जा सकती है क्योंकि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के खेल कैलेंडर के ओपन ट्रायल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के डेट्स के अनुसार किया जायेगा।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिस गुट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जो कैलेंडर जारी किया है बिहार उस गुट का मेंबर है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के उपनिदेशक मिथिलेश कुमार इसके कार्यकारिणी सदस्य है। बिहार सरकार का खेल कैलेंडर उक्त अधिकारी भी शामिल है। हालांकि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का दूसरा गुट इस कैलेंडर को गलत कह रहा है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जारी फर्स्ट पार्ट कैलेंडर में बहुत सारे इवेंट का डेट्स अभी नहीं आया है जिसके आगे जारी होने की संभावना है।

आगे देखिए कौन सी स्पर्धा का राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता किस-किस डेट में हैं।

बैडमिंटन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता : बैडमिंटन बालक अंडर-14, 17, 19 : 3 से पांच जनवरी, 2022
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता : बैडमिंटन बालिका अंडर-14, 17, 19 : 3 से पांच जनवरी, 2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता : बैडमिंटन बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19 : दिसंबर के दूसरे सप्ताह, 2021
इधर बिहार जब बिहार में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी और उधर राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

क्रिकेट
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता  अंडर-14,17,19 : छह से 15 जनवरी, 2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता : नहीं घोषित हुई है तिथि

वॉलीबॉल
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक अंडर-14,17,19 : 17 से 20 जनवरी,2022
राज्यस्तरीय बालिका अंडर-14,17,19 : 15 से 18 जनवरी,2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता बालक/बालिका अंडर-14 : जनवरी के दूसरे सप्ताह, 2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता बालक/बालिका अंडर-17 : दिसंबर के पहले सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय प्रतियोगिता बालक/बालिका अंडर-19 : जनवरी के तीसरे सप्ताह, 2022
अब आप समझिए कि इस स्पर्धा में किस प्रकार टीम भेजेगी बिहार का खेल विभाग। अंडर-17 कैटेगरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समय राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। बाकी दोनों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के समय राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

कबड्डी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय कबड्डी बालक अंडर-14,17,19 : 22 से 25 फरवरी 2022
राज्यस्तरीय कबड्डी बालिका अंडर-14,17,19 : 18 से 21 जनवरी, 2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंडर-14 बालक व बालिका : जनवरी के दूसरे सप्ताह
राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंडर-17 बालक व बालिका : दिसंबर के दूसरे सप्ताह
राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंडर-19 बालक व बालिका : दिसंबर के चौथे सप्ताह
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समय राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि।

एथलेटिक्स
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स बालक अंडर-14,17,19 : तीन से 8 फरवरी,2022
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स बालिका : 12 से 15 मार्च,2022
राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-14, 17 बालक व बालिका : दिसंबर के तीसरे सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-19 बालक व बालिक : दिसंबर के दूसरे सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय प्रतियोगिता समाप्ति के कगार पर जब रहेगी तब बिहार में जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी।

फुटबॉल
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक अंडर-14 : 3 से 7 मार्च,2022
राज्यस्तरीय बालक अंडर-17 : 3 से 7 मार्च,2022
राज्यस्तरीय बालक अंडर-19 : 3 से 7 मार्च,2022
राज्यस्तरीय बालक/बालिका अंडर-14/17 : 10 से 12 फरवरी,2022
राष्ट्रीय अंडर-14 बालक/बालिका : दिसंबर के दूसरे सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय अंडर-17 बालक : दिसंबर के पहले सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका : दिसंबर के पहले सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका व बालक : दिसंबर के तीसरे सप्ताह, 2021
बिहार सरकार ने जो कैलेंडर जारी किया है उसके अनुसार फुटबॉल बालिका अंडर-19 की टीम ओपन ट्रायल से बनाया जायेगा और ओपन ट्रायल राष्ट्रीय तिथि के आने के बाद होगा। इस तरह यही लगता है केवल बालिका अंडर-19 में सही तरीके से टीम जा सकेगी।

ताइक्वांडो
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक अंडर-14, 17, 19 : 5 से नौ जनवरी, 22
राज्यस्तरीय बालिका अंडर-14,17, 19 : 15 से 18 फरवरी,22
राष्ट्रीय प्रतियोगिता : राष्ट्रीय कैलेंडर में अभी इसका जिक्र नहीं है।

हैंडबॉल
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक अंडर-14, 17, 19 : 15 से 18जनवरी, 2022
राज्यस्तरीय बालिका : अंडर-14,17, 19 : 15 से 18 जनवरी,2022
राष्ट्रीय बालक/बालिका अंडर-17 : जनवरी दूसरे के सप्ताह में, 2022
राष्ट्रीय बालक/बालिका अंडर-19 : जनवरी दूसरे के सप्ताह में, 2022

कुश्ती
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय कुश्ती बालक अंडर-14,17, 19 : 8 से 10 फरवरी,2022
राष्ट्रीय कुश्ती बालक/बालिका अंडर-14,17, 19 : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में 2021

वुशू
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय वुशू बालक अंडर-17, 19 : 22 से 23 फरवरी, 22
राज्यस्तरीय वुशू बालिका अंडर-17, 19 : 14 से 16 फरवरी, 22
राष्ट्रीय प्रतियोगिता वुशू बालक व बालिका अंडर-14,17,19 : जनवरी के दूसरे सप्ताह में, 2022
इसमें राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता साथ-साथ

हॉकी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय हॉकी बालक अंडर-14 व 17 : 14 से 16 फरवरी, 2022
राज्यस्तरीय हॉकी बालिका अंडर-14 व 17 : 02 से 04 मार्च, 2022
राज्यस्तरीय हॉकी बालक व बालिका अंडर-19 : ओपन ट्रायल
राष्ट्रीय हॉकी अंडर-14 बालक व बालिका : दिसंबर के तीसरे सप्ताह,2021
राष्ट्रीय हॉकी अंडर-17 बालक व बालिका : दिसंबर के तीसरे सप्ताह, 2021
राष्ट्रीय हॉकी अंडर-19 बालक व बालिका : दिसंबर के तीसरे सप्ताह, 2021
यानी जिला स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता साथ-साथ।

भारोत्तोलन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक व बालिका अंडर-17 व 19 : 04 से 6 मार्च, 2022
राष्ट्रीय अंडर-14 बालक व बालिका : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में, 2021
राष्ट्रीय अंडर-17, 19 बालक व बालिका : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में, 2021
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

कराटे
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक अंडर-14,17, 19 : 8 से 10 मार्च, 2022
राज्यस्तरीय बालिका अंडर-14,17, 19 : 2 से 4 मार्च, 2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता : इसका अभी कोई जिक्र नहीं है।

रग्बी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक अंडर-14,17, 19 : 20 से 22 जनवरी, 2022
राज्यस्तरीय बालिका अंडर-14,17, 19 20 से 22 जनवरी,2022
राष्ट्रीय प्रतियोगिता : कैलेंडर में अभी जिक्र नहीं है।

खो-खो
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्स्तरीय बालक अंडर 14 व 17 : 28 से 30 जनवरी, 2022
राज्स्तरीय बालिका अंडर-14 व 17 : 28 से 30 जवरी, 2022
राज्स्तरीय बालक व बालिका अंडर-19 : ओपन ट्रायल
राष्ट्रीय अंडर-14 बालक व बालिका : जनवरी के दूसरे सप्ताह में 2022
राष्ट्रीय अंडर-17 बालक व बालिका : दिसंबर के तीसरे सप्ताह में, 2021
राष्ट्रीय अंडर-19 बालक व बालिका : दिसंबर के तीसरे सप्ताह में, 2021

बास्केटबॉल
जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 15 से 30 दिसंबर,2021
राज्यस्तरीय बालक व बालिका अंडर-17 : 29 से 30 जनवरी,2022
राष्ट्रीय अंडर-14 बालक व बालिका : जनवरी के तीसरे सप्ताह में, 2022
राष्ट्रीय अंडर-17 बालक व बालिका : जनवरी के दूसरे सप्ताह में, 2022
राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता साथ-साथ

इन स्पर्धाओं से ओपन ट्रायल के जरिए होगा टीम का सेलेक्शन

शतरंज बालक व बालिका अंडर-14,17, 19, क्रिकेट अंडर-19 बालिका, खो-खो बालक व बालिका अंडर-19, बॉक्सिंग बालक व बालिका अंडर-14, 17,19, तलवारबाजी बालक व बालिका, हॉकी बालक व बालिका अंडर-19, शूटिंग बालक व बालिका अंडर-14, 17,19,फुटबॉल बालिका अंडर-19, जूडो बालक व बालिका अंडर-14,17,19, कुश्ती बालक अंडर-14,17, 19, लॉन टेनिस बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19,बॉल बैडमिंटन  बालक व बालिका अंडर-14,17,19 ,तीरंदाजी बालक व बालिका अंडर-14,17, 19, तैराकी बालक व बालिका अंडर-14, 17, 17, टेबुल टेनिस बालक व बालिका अंडर-14,17, 19 , योग बालक व बालिका अंडर-14,17, 19, बास्केटबॉल अंडर-14 व 19बालक व बालिका में राज्यस्तरीय टीम का गठन ओपन ट्रायल के जरिए होगा। इसका ओपन ट्रायल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुसार होगा। इसका मतलब यह हुआ कि इन स्पर्धाओं में टीम भेजने में कोई समस्या नहीं होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights