Wednesday, May 27, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Hockey : मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-3 से हरा जर्मनी सेमीफाइनल में

Tokyo Olympic Hockey : मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-3 से हरा जर्मनी सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। टोक्यो 2020 की पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल की पहली सीट जर्मनी ने अपने नाम लिखवा ली है। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रियो ओलंपिक खेल-2016 के कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने स्वर्ण विजेता अर्जेंटीना को 3-1 से एकतरफा मात दी और अंतिम-4 में स्थान पक्का कर लिया।

जर्मनी की जीत के हीरो लुकास विंडफेडर (Lukas WINDFEDER) रहे, जिन्होंने 19वें और 48वें मिनट में दो खूबसूरत गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए। जर्मन टीम का तीसरा गोल 40वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर ही अलेक्जेंडर हेराजबर्क (Alexander HERZBRUCH) ने किया। अर्जेंटीना का इकलौता गोल भी पेनाल्टी कार्नर पर ही आया, जिसे 52वें मिनट में एमएस कसेला (Maico SCHUTH CASELLA) ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights