Monday, July 7, 2025
Home Slider Tokyo Olympic Men’S Archery : भारतीय तीरंदाजों ने किया पूरी तरह निराश, कोरिया के जे डियोक रहे अव्वल

Tokyo Olympic Men’S Archery : भारतीय तीरंदाजों ने किया पूरी तरह निराश, कोरिया के जे डियोक रहे अव्वल

by Khel Dhaba
0 comment

पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी रैंकिंग राउंड पूरा हो चुका है। शुरुआत से ही आगे चल रहे कोरिया के 17 वर्षीय तीरंदाज किम जे डियोके ने 688 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि अमेरिका के ब्राडी एल्सिन कोरियाई तीरंदाजों को चौंकाते हुए 682 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।

कोरिया के ही ओह झिन्हयके ने 681 और ओलंपिक रिकॉर्डधारी किम वूजिन 680 अंक से चौथे स्थान पर रहे हैं। एकतरफ जहां 12 तीरंदाजों ने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया तो 4 ने अपना आज तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया।

लेकिन इन सबके बीच भारतीय तीरंदाजों ने बेहद निराश किया। प्रवीण जाधव 656 अंक के साथ 31वें, अतानु दास 653 अंक के साथ 35वें और तरुणदीप राय 652 अंक के साथ 37वें स्थान पर आए।

मिश्रित तीरंदाजी में 9वें नंबर पर रही भारतीय टीम
महिला तीरंदाजी में दीपिका कुमारी के अपेक्षा से खराब प्रदर्शन और पुरुष तीरंदाजी में प्रवीण जाधव के बहुत शानदार खेल नहीं दिखाने का असर मिश्रित तीरंदाज रैंकिंग में भी इन दोनों की जोड़ी पर पड़ा है। दीपिका के के 663 और प्रवीण के 656 अंक की बदौलत कुल 1319 अंक के साथ उनकी जोड़ी 9वीं रैंकिंग पर रही है। मिश्रित स्पर्धा के एलिमिनेशन राउंड शनिवार को खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights