Wednesday, February 25, 2026
Home Slider Badminton : सुदीरमन कप फिनलैंड में होगा World टूर फाइनल इंडोनेशिया स्थानांतरित

Badminton : सुदीरमन कप फिनलैंड में होगा World टूर फाइनल इंडोनेशिया स्थानांतरित

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

कुआलालंपुर। सुदीरमन कप फाइनल 2021 और बीडब्ल्यूएफ world Tour फाइनल इस साल के दो प्रमुख बैडमिंटन टूर्नामेंट, जो मूल रूप से चीन में होने थे, अब क्रमश: वांटा, फिनलैंड और बाली, इंडोनेशिया होंगे। बैडमिंटन world फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को यह बात कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक के बाद शेष 2021 के लिए एक अद्यतन टूर्नामेंट कैलेंडर की घोषणा करते हुए, बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि कोविड -19 प्रतिबंधों ने इस साल चीन में टूर्नामेंट आयोजित करने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न की है, जिसमें सूजौ में सुदीरमन कप फाइनल और ग्वांगझू में बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल 2021 शामिल हैं।

वैकल्पिक रूप से, वांता- फिनलैंड 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सुदीरमन कप फाइनल 2021 का नया मेजबान है। इसके बाद डेनमार्क के आरहूस में थॉमस और उबेर कप फाइनल 2020 होना है, जिसे पिछले साल स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यूरोप में लगातार तीन बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर इवेंट होंगे।

नवंबर में, बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर एशिया में चला जाएगा, जिसमें इंडोनेशिया बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल सहित बाली में तीन-टूर्नामेंट एशियन लेग की मेजबानी करेगा। कैलेंडर वर्ष का अंतिम टूर्नामेंट दिसंबर के मध्य में स्पेन के ह्यूएलवा में विश्व चैंपियनशिप के रूप में होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights