Tuesday, June 9, 2026
Home Slider 1000वां मैच सेरेना विलियम्स लिए रहा खराब

1000वां मैच सेरेना विलियम्स लिए रहा खराब

by Khel Dhaba
0 comment

रोम। सेरेना विलियम्स को कैरियर के 1000वें टूर मैच में पराजय का सामना करना पड़ा जिसे इटालियन ओपन टेनिस के दूसरे दौर में नादिया पोडोरोस्का ने हराया।

चार बार की चैम्पियन आठवीं वरीयता प्राप्त सेरेना ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से टेनिस नहीं खेला है। उसे करीब दो घंटे तक चले मैच में अर्जेंटीना की खिलाड़ी ने हराया।

सेरेना ने हार के बाद कहा ,‘‘क्लेकोर्ट पर पहला मैच कठिन होता है। शायद कुछ और मैचों की जरूरत है। मैं अपने कोच और टीम से बात करके देखूंगी कि क्या हो सकता है।

गत चैम्पियन सिमोना हालेप को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर के खिलाफ चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा। वह उस समय 6-1, 6-1 से आगे थी।

दूसरी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका को अमेरिका की जेसिका पेगुला ने 7-6, 6- 2 से हराया। वहीं चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन को बारबोरा के ने 6-1, 6-4 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.