Saturday, February 21, 2026
Home IPL-14 IPL-14 : चेन्नई ने राजस्थान को 45 रन से हराया

IPL-14 : चेन्नई ने राजस्थान को 45 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। फाफ डू प्लेसिस (33) व अंबाटी रायुडू (27) की आतिशी पारियों और मोईन अली (26 रन, 7 रन देकर 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मुकाबले में 45 रन की जीत हासिल की।

टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड 13 गेंदों में एक चौके के सहारे 10 रन बनाकर टीम के 25 के स्कोर पर आउट हो गए।

डू प्लेसिस ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए लेकिन वह 17 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर टीम के 45 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

मोईन अली ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे 26 रन बनाये और वह टीम के 78 के स्कोर पर आउट हुए।

रायुडू और सुरेश रैना ने चौथे विकेट के लिए 45 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

रायुडू टीम के 123 और रैना 125 के स्कोर पर आउट हुए।

रायुडू ने 17 गेंदों पर 27 रन में तीन छक्के मारे जबकि रैना ने 15 गेंदों पर 18 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों में दो चौकों के सहारे 18 रन और रवींद्र जडेजा ने सात गेंदों पर आठ रन बनाये।

सैम करेन ने छह गेंदों में एक छक्के की मदद से 13 रन और ड्वेन ब्रावो ने आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाये।

चेन्नई के स्कोर में 14 अतिरिक्त रनों को भी योगदान रहा।

राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया ने 36 रन पर तीन विकेट और क्रिस मौरिस ने 33 रन पर दो विकेट निकाले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights