पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पूर्णिया जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप सी और नेशनल क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
पूर्णिया पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (सी) बनाम मधुबनी मास्टर (ब्लू)
मधुबनी मास्टर (ब्लू ) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मधुबनी मास्टर (ब्लू) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर खेल कर 10 विकेट खोकर 61 रन बनाये। मधुबनी मास्टर (ब्लू ) की तरफ से विकास ने 16 रन, उज्जवल ने 12 रन बनाए। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (सी) की तरफ से प्रिंस ने 5 ओवर में 15 रन देकर 03 विकेट, ऋतू राज ने 3 ओवर में 11 रन देकर 02 विकेट लिया।
61 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पी डी सी सी सी (सी) ने 8.2 ओवर में 02 विकेट खोकर 64 रन बना लिये। पीडीसीसी सी (सी) की तरफ से बप्पी ने नाबाद 32 रन एवं सत्यम ने 14 रन बनाए।
मधुबनी मास्टर (ब्लू) की तरफ से विकास ने 2 ओवर में 14 रन देकर 01 विकेट, कुश पराशर ने 3 ओवर में 21 रन देकर 01 विकेट हासिल किया।
पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (सी ) ने इस मैच को 08 विकेट से जीत कर 2 अंक अर्जित की।
प्लेयर ऑफ द मैच पीडीसी सीसी (सी) के बल्लेबाज बप्पी बने। निर्णायक में अभिषेक ठाकुर एवं विकल्प स्कोरर अबू बकर थे।

हार्ड स्ट्रोक क्लब बनाम नेशनल क्रिकेट क्लब
नेशनल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नेशनल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 155 रन बनाया। नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से परवेज ने 62 रन, सैफ ने 18 रन, विशाल ने 14 रन बनाए।
हार्ड स्ट्रोक की तरफ से पारस ने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 03 विकेट, कुंदन ने 4.5 ओवर में 28 रन देकर 03 विकेट विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने हार्ड स्ट्रोक क्लब ने 16.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 98 रन बनाए। प्रकाश ने 20 रन, अमित ने 25 रन बनाए। नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से गोपी ने 3.2 ओवर मे 07 रन देकर 04 विकेट एवं सैफ ने 04 ओवर में 27 रन देकर 03 विकेट विकेट लिया।
* नेशनल क्रिकेट क्लब इस मैच को 57 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किया।
* सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज परवेज को मिला।
निर्णायक की भूमिका मै विमल मुकेश एवं अभिषेक ठाकुर स्कोरर विकल्प झा थे।

