Tuesday, February 24, 2026
Home Slider द. अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए घोषित की टीम

द. अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए घोषित की टीम

by Khel Dhaba
0 comment

जोहांसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान के साथ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए टीम घोषित की। सीएसए ने आईपीएल को देखते हुए टीम का चयन किया है और आईपीएल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को टी-20 टीम में जगह नहीं दी है।

कैगिसो रबादा, क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिदी, डेविड मिलर और एनरिच नॉत्र्जे को तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल किया है जिसे दो से सात अप्रैल तक होना है लेकिन 10 से 16 अप्रैल तक होने वाले चार मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg

आईपीएल 2021 सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से होना है। वनडे सीरीज के लिए बल्लेबाज एडन मार्करम और ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए शामिल किया है। यह दोनों खिलाड़ी आखिरी बार 2019 में खेले थे। ऑलराउंडर विहान लुबे और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण का मौका मिला है। लुबे टी20 जबकि विलियम्स को वनडे तथा टी20 टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्युरन हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जानेमान मलान, केशव महाराज, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिदी, एनरिच नॉत्र्जे, एंदिले फेहलुकवायो,कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मट्स, रैसी वान डेर डुसेन, जूनियर डाला, लुथो सिपाम्ला, वियान मुल्डर, सिसांदा मगाला, काइल वेरिने, डेरिन डुपाविलोन और लिजाड विलियम्स

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), जोर्न फॉटुइनस ब्युरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, रैसी वान डेर डुसेन, जानेमान मलान, सिसांदा मगाला, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, लुथो सिपाम्ला, काइल वेरिने (विकेटकीपर), पिट वान बिल्जोन, मागेल प्रिटोरियस, लिजाड विलियम्स और विहान लुबे।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights