दुमका। दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला टी-20 क्रिकेट लीग का खिताब जूनियर कैंप क्लब ने जीत लिया। फाइनल में उसने एलएजे अकादमी को 12 रनों से पराजित किया।
जूनियर कैम्प क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जूनियर कैम्प क्लब की टीम ने 20 ओवर ने 5 विकेट पर 172 रन स्कोर खड़ा किया। जूनियर कैम्प क्लब की ओर से सत्यम दुबे ने 64 रन, किशन दुबे ने 33, विक्की ने 30 एवं अभिषेक यादव ने 13 रनों का योगदान दिया। एलएजे अकादमी की ओर से पंडित समीर ने 3 विकेट, ऋषि शर्मा एवं अभिषेक मंडल एक-एक विकेट प्राप्त किया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/Dumka-District-Cricket-League-1-1024x576.jpg)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल ए जे अकादमी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। एल ए जे अकादमी के अभिषेक मंडल ने 43 रन, लक्ष्मण यादव ने 29, कुणाल यादव ने 24 एवं ऋषि शर्मा ने 11 रनों का योगदान दिया। जूनियर कैम्प क्लब की ओर से मोहित सिंह ने 3 विकेट, अभिषेक यादव ने 2, सत्यम दुबे, शुभम राज और सौरभ कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त लिया। सत्यम दुबे मैन ऑफ द मैच रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में दुमका डीआईजी सुदर्शन मंडल, विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कुमार सिंह एवं डॉ तुषार ज्योति मौजूद थे। इन सबों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी अभिषेक मंडल को दी गई। बेस्ट बैट्समैन विशाल रावत रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभिषेक मंडल बने।
![This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/234.jpg)
संघ के प्रेसिडेंट विजय कुमार सिंह, जिला क्रिकेट संघ के पेट्रोन उमा शंकर चौबे एवं प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, जिला क्रिकेट संघ के सचिव ललित पाठक, जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव डॉक्टर तुषार ज्योति, संयुक्त सचिव युगल किशोर सिंह (गणेश सिंह) एवं उमेश राउत, जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मोदी, उज्जवल दास, रोहित तिवारी, विश्वजीत चटर्जी, अजय कुमार पाठक, मर्सी चरण हेम्ब्रम, महेश नांदोली, करुण रॉय, जिला क्रिकेट संघ के मीडिया इंचार्ज संदीप कुमार जय (बम- बम) एवं गोविंदा तिवारी मौजूद थे।
![This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/Adv-anshul.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/DLCL-792x1024.jpeg)