Friday, June 12, 2026
Home Slider लिवरपूल ने लिपजिग को 2-0 से हराया

लिवरपूल ने लिपजिग को 2-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बुडापेस्ट। लिवरपूल ने मोहम्मद सलाह और साडियो माने के गोल की मदद से चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लिपजिग को 2-0 से हराया।

लिवरपूल की टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है लेकिन जर्मन टीम लिपजिग के खिलाफ उसने रक्षापंक्ति की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और अंतिम-16 के पहले चरण के मैच में जीत दर्ज की।

प्रीमियर लीग में खिताब की दौड़ में पिछड़ने के बाद लिवरपूल को इस जीत से कुछ राहत मिली होगी।

सलाह ने 53वें मिनट में लिपजिग के मार्सेल सैबित्जर के गलत पास का फायदा उठाकर लिवरपूल को बढ़त दिलायी। इसके पांच मिनट बाद लिपजिग के डिफेंडर नोर्डी मुकीले ने गलती की जिसका फायदा उठाकर माने लिवरपूल की तरफ से दूसरा गोल दागने में सफल रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.