Tuesday, June 9, 2026
Home Slider सेविला कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में

सेविला कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। लुकास ओकाम्पोस के दूसरे हाफ में किये गये गोल के दम पर सेविला ने सेकेंड डिवीजन की टीम अलमेरिया को 1-0 से हराकर 2018 के बाद पहली बार कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओकाम्पोस ने 67वें मिनट में सुसो फर्नानडेज के क्रास पर हेडर से गोल करके सेविला को अंतिम चार में पहुंचाया।

सेविला तीन साल पहले फाइनल में पहुंचा था लेकिन तब उसे बार्सिलोना से हार का सामना करना पड़ा था। पांच बार का कोपा चैंपियन इससे पहले 2016 में भी फाइनल में बार्सिलोना से हार गया था।

अन्य क्वार्टर फाइनल मैच बार्सिलोना और ग्रेनाडा, लेवांटे और विल्लारीयाल तथा रीयाल बेटिस और एथलेटिक बिलबाओ के बीच खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.