Friday, March 13, 2026
Home Slider कटिहार जिला क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट की शानदार जीत

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए में एलायंस क्रिकेट ने इस्लामिया क्रिकेट क्लब को 89 रनों से हराया।

इस्लामिया के कप्तान उमेश कुमार ने टॉस जीतकर एलायंस को बैटिंग का न्योता दिया। एलायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रिजवान अंसारी ने शानदार 69 रन और युवा गौतम ने बेहतरीन 71 रन बनाए। जबकि अमन ने 25 रनों का योगदान दिया। इस्लामिया के आकाश दे ने 23 रन देकर 3 विकेट और अभिज्ञान ने 25 रन देकर 3 विकेट झटके।

249 रनों की चुनौती के सामने इस्लामिया ने एलायंस की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पूरे 40 ओवर बल्लेबाज़ी करके 160 रन बनाए जबकि उनके सात विकेट ही गिरे।

गौतम ने आज फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि रिजवान और फरहाद को 1-1 सफलता मिली। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले गौतम को दिया गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका गुलाम हैदर और दीपक जायसवाल ने निभाई जबकि स्कोरर थे नसीम अखतर।

जिला सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights