रांची। 12वीं झारखंड राज्य तलवारबाज़ी प्रतियोगिता का आगाज़ शुक्रवार 29 जनवरी को दलादली स्थित जेके इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में हुआ।
रांची जिला तलवारबाज़ी संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज़ स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष चंद्र शिखा सिंह, झारखंड तलवारबाज़ी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद, सचिव जय कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष संजेश मोहन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।
तीन दिनों तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार से आरंभिक मुकाबले शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान सरकार द्वारा जारी SOP व अन्य गाईडलाइन्स का पूर्णतः पालन किया जा रहा है।

