Wednesday, March 18, 2026
Home Slider रोनाल्डो के गोल से युवेंटस ने रिकार्ड नौवीं बार जीता सुपर कप

रोनाल्डो के गोल से युवेंटस ने रिकार्ड नौवीं बार जीता सुपर कप

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की मदद से युवेंटस ने नैपोली को 2-0 से हराकर रिकार्ड नौवीं बार इटालियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।
रोनाल्डो ने 64वें मिनट में गोल करके युवेंटस को बढ़त दिलायी। नैपोली के पास मैच को अतिरिक्त समय तक खींचने का मौका था लेकिन उसके कप्तान लोरेंजो इनसाइन आखिरी क्षणों में मिली पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये।
अल्वारो मोराता ने इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में युवेंटस की तरफ से दूसरा गोल करके उसकी खिताबी जीत सुनिश्चित की।
युवेंटस ने नौंवी बार सुपर कप जीतकर अपने रिकार्ड को बेहतर किया है। उसके बाद एसी मिलान का नंबर आता है जिसने सात बार खिताब जीता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights