Home Slider राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की शानदार जीत

राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट में चल रहे राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट हर्ष (47 रन, 6 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस (CAP) ने कनवा क्रिकेट एकेडमी बाढ़ को 185 रनों से रौंद दिया।

टॉस कनवा क्रिकेट एकेडमी बाढ़ ने जीता और क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को बैटिंग का न्योता दिया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने पहले खेलते हुए 36.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 281 रन बनाये। प्रकाश बाबू ने 36 गेंदों में 59, हर्ष ने 49 गेंदों में 47, तरुण ने 19 गेंदों में 44 रन बनाये। सोनू ने 32 रन देकर चार और आनंद ने 27 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में कनवा क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.3 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। अमन ने 44 और अभय ने 12 रन बनाये। हर्ष ने 9 रन देकर 6 और ह्यदयानंद ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के हर्ष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights