जमशेदपुर। ईस्ट सिंहभूम बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में टाटा स्टील के सपोर्ट से 3X3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इंटरनेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान ने सबों को पुरस्कृत किया।
इस प्रतियोगिता में 22 बालक टीम के साथ अन्य टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। झारखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव हरभजन सिंह (ओलंपियन) ने ईस्ट सिंहभूम बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने टाटा स्टील के अर्बन सर्विसेज को इस कार्य के धन्यवाद कहा।
बालक वर्ग फाइनल
विजेता : बॉल सो हार्ड 21 अंक
रनर : टेल्को बॉलर्स 10 अंक
तृतीय : फोर बास्केटबॉल किंग्स 11 अंक
चौथा : पॉयसन 10 अंक

बालिका फाइनल
विजेता : फ्लाई हाई रांची-10 अंक
रनर : डिफेंडिंग जैमर्स रांची 4 अंक
तृतीय स्थान : हूपस्टेर्स जेएसआर-6
चौथा स्थान : हूपर्स जेएसआर-5 अंक
एलवाईएस जिम,बिस्टुपुर की कोमल सिंह ने पांच लड़कियों को एक महीने की नि:शुल्क सदस्यता दी।
इस मौके पर तेजिंदर सिंह, टी बासुदेव राव, एस श्रीनिवास राव, जे राघवेंद्र, राकेश नहथा, सुचिंदर सिंह मौजूद थे।
टूर्नामेंट का सफल संचालन में साजद अहमद खान के नेतृत्व तकनीकी पदाधकारी मो जमशेद, विजय कुमार,मो वसीम, मो निजाम अली, शवानुल हक, मिराज खान,नरेश, अमित कुमार व राकेश ने मुख्य भूमिका निभाई। ईस्ट सिंहभूम बास्केटबॉल संघ के सचिव प्रदीप मुखर्जी ने धन्यवाद व्यक्त किया।