Sunday, March 1, 2026
Home Slider देवघर क्रिकेट लीग में डीसीए ब्लैक व एबी सीसी विजयी

देवघर क्रिकेट लीग में डीसीए ब्लैक व एबी सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही देवघर जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ब्लैक (ए डिवीजन) और एबी क्रिकेट क्लब (बी डिवीजन) ने जीत हासिल की।


ए डिवीजन में टॉस डीसीए ब्लैक ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाये। प्रीतम ने 33, पंकज ने 15 रन बनाये। बिलाशी की ओर से सौरभ ने 37 रन देकर 6, किशन ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


जवाब में डीसीए ब्लैक के गेंदबाजी की घातक गेंदबाजी के आगे बिलाशी क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 83 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से डीसीए ब्लैक ने यह मैच 48 रनों से जीत लिया। बिलाशी की ओर से सौरभ ने 19 और मनीष ने 15 रन बनाये। डीसीए ब्लैक की ओर से रोहित ने 28 रन देकर चार, पुष्कर ने 23 रन देकर 3 और प्रीतम ने 4 रन देकर दो विकेट चटकाये। इस मैच के अंपायर देवाशीष और सोनू थे जबकि स्कोरर सुमित थे।


बी डिवीजन
इसमें बहादुर DCA ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाय। आयुष ने 55,सिद्धांत ने 22 रन बनाये।
एबी क्रिकेट क्लब की ओर से रितेश ने 32 रन देकर दो और रौनक ने 5 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में एबी क्रिकेट ने 24.5 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बना कर मैच जीत लिया। रितेश ने 59, रौनक ने 31 और मिथिलेश ने 29 रन बनाये। सिद्धांत ने 31 रन देकर दो और आयुष ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाये। अंपायर दिप्तो और कुमार सिंटू थे जबकि स्कोरर श्याम राजा थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights