Monday, June 9, 2025
Home Slider अखिल भारतीय शतरंज महासंघ चुनाव : बिहार के दिलजीत खन्ना बने संयुक्त सचिव

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ चुनाव : बिहार के दिलजीत खन्ना बने संयुक्त सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

नयी दिल्ली। टीम भरत सिंह चौहान ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के चुनावों में बाजी मार ली है। यूपी के डॉ संजय कपूर अध्यक्ष बन गए हैं जबकि चौहान फिर से सचिव चुने गए हैं। ऑल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना को संयुक्त सचिव चुना गया है।

भारतीय शतरंज में चल रहे गतिरोध का तमिलनाडु उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन चुनाव होने के साथ अंत हो गया। मौजूदा सचिव चौहान और उनकी टीम ने पीआरवी राजा की अध्यक्षता वाले गुट पर भारी जीत दर्ज की।

यह हार राजा के लिए एक बड़ा झटका रही जो तमिलनाडु के बड़े उद्योपतियों में से एक माने जाते हैं। राजा अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश के डॉ संजय कपूर से 31-33 से हार गए।

सचिव पद के लिए मुकाबला चौहान और महाराष्ट्र के आरएमडी ओंग्रे के बीच था और चौहान ने यह मुकाबला 35-29 से जीत लिया।

टीम भरत सिंह चौहान ने 15 पदों में से 11 पद जीते जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और तीन संयुक्त सचिव शामिल हैं जबकि विपक्षी खेमे ने एक उपाध्यक्ष और तीन संयुक्त सचिव पद जीते।

चुने गए नए पदाधिकारी
 अध्यक्ष: डॉ संजय कपूर
उपाध्यक्ष: अनंत डीपी, भवेश पटेल, विपनेश भारद्वाज, अजय अजमेरा, पीसी लाललियानथंगा और नियापुंग कोनिया सचिव: भरत सिंह चौहान
संयुक्त सचिव: राजेश आर, महेंद्र ढाकल, अतुल कुमार, मुघाहो अवोमी, दिलजीत खन्ना और अतानु लाहिरी
कोषाध्यक्ष: नरेश शर्मा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights