Tuesday, June 9, 2026
Home Slider रानी रामपाल की अगुवाई भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना रवाना

रानी रामपाल की अगुवाई भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को अर्जेंटीना के दौरे पर रवाना हो गयी जहां टीम कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के विश्राम के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की गयी और ऐसे में भारतीय टीम को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास करके ही काम चलाना पड़ा।

भारतीय टीम को विश्व की नंबर दो टीम अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला खेलनी है। ये मैच 26, 28, 30 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे। इससे पहले भारतीय टीम अर्जेंटीना की जूनियर टीम और ‘बी’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

रानी ने टीम की रवानगी से पहले कहा, फिर से दौरे पर जाना अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ महीनों में हमने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की है और अब समय आ गया है कि हम अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने कौशल का प्रदर्शन करें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना थोड़ा भिन्न होगा क्योंकि हमें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा। टीम हालांकि मैदान पर लौटने को लेकर उत्साहित है।’’

हॉकी इंडिया और अर्जेंटीना के हॉकी संघ ने दोनों टीमों के लिये जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया है। भारतीय टीम एक होटल में ठहरेगी जहां खाने, टीम बैठकों आदि के लिये अलग से कमरे-हॉल होंगे। पूरी टीम का रवानगी से 72 घंटे पहले कोविड-19 के लिये आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.