Tuesday, February 24, 2026
Home Slider दराद इंजिकॉन ने दिव्यांग क्रिकेट वागिश को भेंट किया बल्ला

दराद इंजिकॉन ने दिव्यांग क्रिकेट वागिश को भेंट किया बल्ला

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन रांची के धुरंधर बल्लेबाज कहे जाने वाले वागीश त्रिपाठी को दराद इंजिकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ अंबष्ट एवं राकेश कुमार, दराद के सीओ निशांत सिन्हा , सीएसआर हेड निमेश निश्चय के द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को एक बेहतरीन बल्ला प्रदान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार वागीश त्रिपाठी आगामी 5 जनवरी से टुर्नामेंट में सिरकत करेंगे जिसे ध्यान में रखते हुए दराद ने त्रिपाठी को बल्ला प्रदान किया है।इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी मुकेश कंचन एवं विशाल नायक उपस्थिति थे।
ज्ञात हो कि वागीश त्रिपाठी ने पीछले कई मैच में अपनी बल्लेबाजी के बेहतर प्रदर्शनी से अपनी टीम और अपने शहर के साथ-साथ अपने राज्य का भी नाम रौशन किया है। त्रिपाठी ने हरियाणा में आधार चैलेंज ट्रॉफी, चंदौली में मैक्सवेल चैलेंजर्स ट्रॉफी, आगरा में रिवाज चैंपियनशिप,खूंटी में बिरसा मुंडा चैंपियनशिप व जयपुर में 12वीं नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप जैसे टुर्नामेंटों में अपनी धुआंधार, बेहतरीन बल्ले से अपनी टीम और अपने राज्य के नाम जीत दर्ज कराई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights