Saturday, March 15, 2025
Home Slider अरुण जेटली के बेटे रोहन निर्विरोध चुने गए DDCA अध्यक्ष

अरुण जेटली के बेटे रोहन निर्विरोध चुने गए DDCA अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) के बेटे रोहन जेटली निर्विरोध (Rohan Jaitley) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष चुने गए हैं। रोहन 30 जून 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। बाकी पदाधिकारियों (कोषाध्यक्ष और निदेशक) के लिए चुनाव 5, 6 और 8 नवंबर को होंगे और परिणाम 9 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

रोहन जेटली पेशे से एक वकील हैं। उन्होंने नॉमिशेनंस के आखिरी दिन अपना नामांकन किया। बता दें कि स्वर्गीय अरुण जेटली ने 1999 और 2013 के बीच डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। डीडीसीए में रोहन जेटली के सभी गुटों की सर्वसम्मत पसंद होने की उम्मीद थी। इस पद के एकमात्र अन्य उम्मीदवार सुनील कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल करने के बाद वापस ले लिया था।

रोहन जेटली नॉमिनेशन पेपर भरने के बाद कहा था, ”मेरी प्रतियोगिता में बराबर रुचि है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अच्छा है। मैं दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करना चाहता हूं। यह अच्छा है कि इस एसोसिएशन में वापस आना और इसे वहां ले जाना जहां यह था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights