रांची। कप्तान कुमार देवब्रत ( 47 रन, 34 गेंद,तीन चौका व तीन छक्का), रंजनदीप सिंह (27 रन, 25 गेंद, चार चौका, एक छक्का) और विकास सिंह ( नाबाद 18 रन, 15 गेंद, दो चौका व एक छक्का) की सुझबूझ बैटिंग की बदौलत बोकारो ब्लास्टर्स ने कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद डायनामोस को 8 विकेट से हराया। दोनों टीमों का यह पहला मैच था।
स्थानीय जीएससीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस धनबाद डायनामोस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। साहिल राज ( नाबाद 56 रन, 37 गेंद, 5 चौका, 3 छक्का) व विशाल सिंह (47 रन, 50 गेंद, 4 चौका) की शानदार बैटिंग की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 149 रन बनाये। सत्या सेतू ने14 और नाजिम सिद्दिकी ने 14 रन बनाये। आशीष कुमार जूनियर 20 रन देकर एक और युवराज कुमार ने 32 रन देकर एक विकेट चटकाये।





जवाब में बोकारो ब्लास्टर्स की पारी लड़खड़ा गई। 24 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। कुमार कुशाग्रा (5 रन), विकास विशाल (17), प्रेम चौरसिया (0) और युवराज कुमार (0) पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान कुमार देवब्रत, रंजनदीप सिंह और विकास सिंह की सुझबूझ पारी की बदौलत बोकारो ब्लास्टर्स 19.4 ओवर में 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। धनबाद के जयप्रकाश यादव ने 26 रन देकर पांच, अभिषेक यादव ने 9 रन देकर एक और साहिल राज ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाये। बोकारो ब्लास्टर्स के कप्तान कुमार देवब्रत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।





