Monday, March 2, 2026
Home Slider सीआरईडी होगा आईपीएल का आधिकारिक साझेदार

सीआरईडी होगा आईपीएल का आधिकारिक साझेदार

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को क्रेडिट कार्ड भुगतान से जुड़ी कंपनी सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीन सत्र के लिये आधिकारिक साझेदार घोषित किया। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से दस नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2022 तक आधिकारिक साझेदार के रूप में अपने साथ जोड़कर बहुत खुश हैं। ’’

बीसीसीआई ने इससे पहले बेंगलुरू स्थित शैक्षणिक फर्म ‘अनएकेडमी’ को अपना आधिकारिक साझेदार घोषित किया था। फैंटासी गेमिंग कंपनी ड्रीम11 इस साल आईपीएल की टाइटल प्रायोजक है। उसने चीनी मोबाइल कंपनी वीवो का स्थान लिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights