Wednesday, March 18, 2026
Home Slider आदिल हुसैन सिक्किम व प्रदीप खन्ना मणिपुर के ICA प्रतिनिधि मनोनीत

आदिल हुसैन सिक्किम व प्रदीप खन्ना मणिपुर के ICA प्रतिनिधि मनोनीत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। एकीकृत बिहार के समय के स्टार रणजी क्रिकेटर आदिल हुसैन व प्रदीप खन्ना को इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन  (ICA) ने क्रमशः सिक्किम व मणिपुर राज्य क्रिकेट संघ में अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। आईसीए  मैनेजमेंट ने दोनों पूर्व क्रिकेटरों के मनोनयन की जानकारी फोन कर दी।

लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने BCCI समेत सभी राज्य क्रिकेट संघ में दो पूर्व क्रिकेटरों (एक पुरुष एवं एक महिला) का मैनेजमेंट  कमिटी में रहना अनिवार्य कर दिया है। जिन राज्यों को नई मान्यता मिली है वैसे राज्यों में पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर नहीं होने के कारण ICA ही अपना प्रतिनिधि मनोनीत करता है।

आदिल हुसैन वर्तमान में CCL रांची में कार्यरत हैं जबकि प्रदीप खन्ना MECON में। सिक्किम में आदिल हुसैन से पहले दिवंगत जोध सिंह ICA प्रतिनिधि मनोनीत किये गए थे। दोनों के मनोनयन पर पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने काफी हर्ष व्यक्त किया है।

दोनों पूर्व क्रिकेटरों के JSCA से संबंध रहे तल्ख
आदिल हुसैन व प्रदीप खन्ना दोनों के सम्बंध JSCA से काफी तल्ख रहे हैं। दोनों ही पूर्व क्रिकेटर को JSCA ने आजीवन सदस्यता से बाहर कर दिया। प्रदीप खन्ना को तो 2013 में नामांकन पत्र भरने के बाद बताया गया था कि आपकी सदस्यता समाप्त हो गई है।
आदिल हुसैन ने कहा कि ICA ने जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूँगा। प्रदीप खन्ना ने कहा कि राज्य क्रिकेट संघों ने पूर्व क्रिकेटरों को कभी वो सम्मान नहीं दिया जिसके वो हकदार थे। ICA का धन्यवाद जो उन्होंने हमें इस योग्य समझा।
साभार : www.sportsjharkhand.com

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights