32 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

महेंद्र सिंह धौनी मेरे केवल दोस्त ही नहीं, बल्कि गाइड व मेंटॉर भी : रैना

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी न केवल उनके दोस्त हैं, बल्कि एक गाइड और मेंटॉर भी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, चेन्नई टीम, शुक्रिया कि इतनी खूबसूरत यादों को आपने हमारे लिए बनाया। धौनी भाई न केवल मेरे दोस्त ही नहीं, बल्कि वह मेरे गाइड, मेंटॉर और हमेशा मुश्किल वक्त में साथ देने वाले भी हैं। थैंक यू माही भाई। हैपी फ्रेंडशिप डे। जल्द मिलते हैं।

धौनी और रैना 2008 से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते आ रहे हैं। तीन बार आईपीएल खिताब जीतने वाली चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल की दूसरी सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने अब तक सर्वाधिक चार बार खिताब जीता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights