Wednesday, March 18, 2026
Home Slider करीम बेंजेमा के गोल से रियाल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लीगा खिताब

करीम बेंजेमा के गोल से रियाल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लीगा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। करीम बेंजेमा के दो शानदार गोलों की बदौलत रियाल मैड्रिड ने विलारियल को गुरूवार को 2-1 से मात देकर एक मैच शेष रहते 34वीं बार ला लीगा फुटबॉल खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के दो गोलों की मदद से रियाल मैड्रिड ने खिताब जीता। बेंजेमा ने मैच के 27वें मिनट में विपक्षी गोलकीपर को परास्त करते हुए पहला गोल दागकर रियाल मैड्रिड को बढ़त दिलाई और फिर 77वें मिनट में पेनल्टी पर दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।


एक अन्य मुकाबले में ओसासुना ने बार्सिलोना को 2-1 से हराकर रियाल मैड्रिड के लिए रास्ता साफ़ कर दिया। बार्सिलोना की इस हार से रियाल मैड्रिड ने अगला मैच खेले बिना ही खिताब पर अपना कब्जा सुनिश्चित कर लिया।


रियाल मैड्रिड के इस जीत के बाद 37 मैचों से 86 अंक हो गए हैं और वह बार्सिलोना से सात अंक आगे हो गया है। कोरोना के बीच सत्र की जब दोबारा शुरुआत हुई तो उसके बाद से रियाल मैड्रिड ने यह लगातार 10वां मुकाबला जीता। रियाल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदाने ने खुशी जाहिर करते हुए इसे कोच के रूप में अपने सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक बताया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights