Monday, March 2, 2026
Home Slider कोरोना के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज कल से होंगे आमने-सामने

कोरोना के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज कल से होंगे आमने-सामने

by Khel Dhaba
0 comment

साउथम्पटन। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें बुधवार से एजिस बॉल में शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में नया इतिहास बनाने उतरेंगी।

कोरोना के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की 117 दिन के लंबे अंतराल के बाद इस मैच से वापसी हो रही है। दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज दर्शकों के बिना खेली जायेगी और इसमें कोरोना के कारण कुछ नए नियम लागू होंगे।

इंग्लैंड के करिश्माई आलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए यह टेस्ट उनके कैरियर का मील का पत्थर होगा क्योंकि वह प्रथम श्रेणी में किसी मैच में कप्तानी किये बिना टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरेंगे।

कोरोना के कारण खेल की नई परिस्थितियों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए यह मैच एक नया टेस्ट होगा जिससे इस खेल की आगे की दशा और दिशा तय होगी। स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे और सिर्फ बॉल पर बल्ले से शॉट लगाने की आवाज सुनाई देगी।

टेस्ट क्रिकेट में चौथी और आठवीं रैंकिंग की टीमों के बीच इस मुकाबले से क्रिकेट की वापसी की उम्मीद बंधेगी जो कोरोना वायरस के कारण मार्च के मध्य से ही बंद है। आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 13 मार्च को एकदिवसीय मुकाबला था जो सिडनी में दर्शकों के बिना खेला गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights