Monday, May 25, 2026
Home Slider जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार की घोषणा पर एक जिला संघ के सचिव ने कही यह बात

जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार की घोषणा पर एक जिला संघ के सचिव ने कही यह बात

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट


पटना। बुधवार को बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने जिलों को अपने निजी कोष से मदद करने की घोषणा की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह काम कई फेज में पूरा किया जाएगा। जिलों मे क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वे अपनी तरफ से प्रत्येक जिले को 25-25 हजार की राशि प्रदान करेंगे। इसकी शुरूआत पहले तीन जिलों से होगी।
संजय कुमार सिंह यह बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिसियल व्हाटशएप ग्रुप में शेयर किया। इस खबर पर उत्तर बिहार के एक जिला संघ के सचिव कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में जो बाते कहीं हैं वह हू-ब-हू इस प्रकार है-

संजय जी
इतने दानवीर कर्ण मत बनिए।लगता है, जिला को आपने भूखा, बेसहारा,निरीह प्राणी समझ लिया है। आप भी जिला से ही आते हैं, मूल्यांकन अपने से किया, या अपने जिले से ,यह मैं नहीं जानता, लेकिन इतना जानता हूँ,आपका इतना सामथ्र्य नहीं कि आप जिला को भीख दे सकें।बिना काम का पीआरओ रखकर बीसीए को जो चूना लगा रहे हैं, पहले इसका तो ख्याल रखिए, जनाब। हद हाल है, जिला का प्रतिनिधि होकर तराजू के एक पल्ले में जिला , दूसरे पल्ले में 25000। बहुत ऊँची कीमत। हम जिला, आप जैसे जिला प्रतिनिधि को पाकर धन्य हैं।हम इस एहसान के आपके आभारी हैं, आपने हमलोग को अपनी औकात जो दिखा दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights