Tuesday, June 2, 2026
Home Slider सौरभ चक्रवर्ती ने बिहार मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सौरभ चक्रवर्ती ने बिहार मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती ने बिहार मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा संघ के उपाध्यक्ष को भेजा है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि सचिव को भी भेजी है।

संघ के उपाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि मैं अपने पर्सनल एंड प्रोफेशनल कारणों से पद को छोड़ रहा हूं। साथ ही सिर्फ क्रिकेट की दुनिया को ज्यादा समय और योगदान देने के कारण इस निर्णय को लेना पड़ा।

लगभग डेढ़ सालों तक आप लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने ईमानदारी से इस संगठन की सेवा करने का प्रयास किया। उन्होंने लिखा है कि मैं बिहार मलखंब एसोसिएशन की तरक्की की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि सौरभ चक्रवर्ती ने बिहार मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई बेहतरीन कार्य किये। संघ को कुछ प्रायोजक दिलाये और संसाधनों की पूर्ति की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.