पटना। पूर्व रणजी, आईपीएल, खिलाड़ी एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व रणजी क्रिकेटर रामकुमार lockdown के दौरान दोनों फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं। दोनों के बीच गुरु-शिष्य का संबंध है और आज भी तेजस्वी यादव उसी तरह सम्मान करते हैं। विगत कई दिनों से मार्निंग वॉक कर रहे है और यह कयास लगाए जा रहे है कि क्रिकेट समेत राज्य के खेल हालात संबंधी चर्चा हुई। तेजस्वी ने अपने गुरु से बिहार क्रिकेट के हालात पर पूरी चर्चा की। ज्ञात हो कि बिहार में क्रिकेट के मान्यता नहीं होने के कारण तेजस्वी को दिल्ली से खेलने का मौका मिला और वहीं से U-15,19 में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया और दोनों आयु वर्ग में नॉर्थ ज़ोन का भी प्रतिनिधित्व करने का भी मौका मिला।आगे जाकर तेजस्वी रणजी ट्राफी में झारखंड के लिए खेलें। करीबन तीन साल तक दिल्ली डेयरडेवल्स के लिए अनुबंधित थे। पैर में चोट के कारण आगे नहीं खेल सके और आज राजनीत में अपने विरोधियों को क्लीन बोल्ड करने के फिराक में हैं।




गौरतलब है कि तेजस्वी यादव को बचपन में क्रिकेट का गुर राम कुमार ने सिखाया था। साथ ही पटना क्रिकेट लीग में उन्होंने स्टेट बैंक की ओर से गेस्ट प्लेयर के रूप में तेजस्वी यादव राम कुमार के कहने पर खेले थे। इसके अलावा तेजस्वी यादव अपने स्कूली शिक्षा के दौरान राजधानी में होने वाले स्कूली टूर्नामेंट में खेला और काफी बेहतर प्रदर्शन किया था।