Saturday, June 6, 2026
Home Slider पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोना पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment

कराची। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाया गया है लेकिन उनके ‘लक्षण बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं’।

उमर (38) इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड), जफर सरफराज (पाकिस्तान) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं।
उमर ने जियो न्यूज से कहा, ‘‘ कल रात थोड़ा बीमार महसूस करने के बाद मैंने रात को ही परीक्षण करवाया जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है। मेरे लक्षण बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने कहा, मैंने घर में खुद को अलग कर लिया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। उमर ने पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैचों में क्रमश: 2963 और 504 रन बनाए है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच (टेस्ट) 2014 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.