पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में प्रकाश बाबू (23 रन देकर चार विकेट, नाबाद 42) के हरफनमौला खेल की बदौलत जफर इमाम सीसी ने सचिवालय क्लब को दो विकेट से पराजित किया।




राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में सचिवालय क्लब ने टॉस जीता और 35 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन बनाये। वेदांत चौबे ने 55, अनमोल बोनी ने 35, अमन ने 21 और प्रियांशु ने 17 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने। प्रकाश बाबू ने 23 रन देकर चार, विश्वास ने 26 रन देकर दो, अभिजीत साकेत 26 रन देकर एक विकेट चटकाये।
जवाब में जफर इमाम सीसी ने 34.4 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विराट पांडेय ने 47, प्रकाश बाबू ने नाबाद 42, अभिजीत साकेत ने 24, अभिषेक ने 21, विश्वास ने नाबाद 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने। प्रियांशु ने 37 रन देकर 3, निखिल ने 25 रन देकर दो, अविनाश ने 31 रन देकर एक विकेट चटकाये।